
ज़ोहेब खान………रायपुर। ब्लॉक युवा कांग्रेस की मासिक बैठक आज फिंगेश्वर में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी फहीम शेख, मनहरण वर्मा और राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू की उपस्थिति में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजिम तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
1. मुख्यमंत्री निवास घेराव: आगामी 23 दिसंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
2. प्रदेश कार्यकारिणी बैठक: 24 दिसंबर को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की उपस्थिति में आयोजित होगी।
3. ब्लॉक स्तरीय घेराव कार्यक्रम: 3 से 9 दिसंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में तहसील कार्यालय का घेराव।
4. जिला स्तरीय आंदोलन: 11 से 17 दिसंबर तक जिला कार्यालयों में कलेक्ट्रेट का घेराव।
5. प्रदेश स्तरीय पत्रकार वार्ता: 19 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित होगी।
बैठक के मुख्य मुद्दे:
धान समर्थन मूल्य को लेकर सरकार की वादाखिलाफी।
धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और किसानों को हो रही समस्याएं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
ब्लॉक अध्यक्ष डिगेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष माखन वर्मा, विधानसभा सचिव मिथलेश पटेल, मानस साहू, योगेश पटेल, जित्तू सोनकर, हर्ष साहनी, दिनेश पटेल, तुलेश साहू सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन को मजबूत करना और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाना था।