क्राइम

रायपुर पुलिस का चक्रव्यूह: मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

ज़ोहेब खान…….रायपुर। रायपुर पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने गहन जांच-पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण:

5 नवंबर 2024 की रात को राज्योत्सव की ड्यूटी के बाद घर लौट रहे एक व्यक्ति से फोन छीनने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान तीन आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। डी.डी.नगर थाने में मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों, और मुखबिरों के सहारे अपराधियों की पहचान की।

छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा केशकाल घाटी 15 दिनों के लिए बंद, मार्गों का किया गया रूट डायवर्ट

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. खिलेश्वर साहू उर्फ नानू – 21 वर्ष, गणपति नगर, चंगोराभाठा।

2. मिथलेश छत्री – 20 वर्ष, हनुमानजी मंदिर के पास, चंगोराभाठा।

3. देव सारथी – 17 वर्ष, बिजली ऑफिस के पास, चंगोराभाठा।

 

आईएसईआई एक्सीलेंस पुरस्कार 2024 का भव्य आयोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया

 

पूर्व अपराध रिकॉर्ड:

खिलेश्वर साहू पहले दोपहिया वाहन चोरी में और मिथलेश छत्री हत्या के एक मामले में जेल जा चुके हैं।

 

मशरूका जब्ती:

आरोपियों के पास से चोरी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन (कुल मूल्य 80,000 रुपये) बरामद किया गया है।

 

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत: इस कार्यवाही में थाना डी.डी.नगर के निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत और एंटी क्राइम यूनिट के कई पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Optimized by Optimole