राजनीति

बालोद नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: बीजेपी के कमलेश सोनी की धमाकेदार जीत, कांग्रेस को 13-08 से मात

जाहिद खान……..बालोद। बालोद नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी ने कमलेश सोनी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। नगर पालिका में कुल 20 वार्डों में से 12 पार्षद बीजेपी के और 08 पार्षद कांग्रेस के निर्वाचित हुए थे।

 

शहर सरकार के तहत हुए इस चुनाव में बीजेपी के वार्ड 02 के पार्षद कमलेश सोनी और कांग्रेस के विनोद शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अध्यक्ष सहित सभी 20 पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।

बालोद को नया नेतृत्व: नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण, शहर विकास के लिए बड़े संकल्प

 

कमलेश सोनी ने 13 मत हासिल करते हुए विनोद शर्मा को 13-08 के अंतर से हराया और उपाध्यक्ष पद पर अपना परचम लहराया। इस धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी खेमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

खतरनाक तरीके से फैल रहा है सांप्रदायिकता का जहर

 

जीत के बाद कमलेश सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पार्टी कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलाल से विजयी प्रत्याशी का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button