
ज़ोहेब खान……रायपुर, महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता और वर्तमान में निवर्तमान अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। कांग्रेस पार्टी की जमीनी नेता और महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलांग को महासमुंद शहर के विभिन्न समाजों और संगठनों का मजबूत समर्थन प्राप्त है।
राशि त्रिभुवन महिलांग का राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है। कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलांग के परिवार के सदस्य भी कई अहम राजनीतिक पदों पर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। महिलांग ने विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के कार्यक्रमों में स्थानीय से लेकर राजधानी तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो शहरवासियों के बीच उनकी लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है। उनके प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं को गति मिली।
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी कार्य किया है। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ना करे सरकार, आचार संहिता पर चिंतन करें – आम आदमी पार्टी
महासमुंद शहर के लोग राशि त्रिभुवन महिलांग को न केवल एक प्रभावी नेता बल्कि एक सशक्त महिला के रूप में भी देखते हैं, जो जनता के हित में हमेशा तत्पर रहती हैं। आगामी नगर पालिका चुनाव में उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
रायपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 8 सड्डू से सोनिया साहू ने बीजेपी की दावेदारी से बढ़ाई सियासी हलचल