छत्तीसगढ़

चारा घोटाला का जांच से हो CBI जांच की मांग – किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने घोटालों के नाम पर 13 सौ करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग पर घोटालों का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर इस गोठान घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए साहू ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला किया है ।

प्रदेश सरकार के इन गोठानो में ना ही गाय है ना ही गोबर है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पत्रकार वार्ता ली। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने आगे बताया कि पार्टी ने ‘चलबो गोठान खोलबो पोल’ अभियान चला कर प्रदेश के 3,948 गौठानों तक पहुंच कर वहां के घोटालों और गड़बडियों को देखा। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेल कर प्रदेश भर से आंकड़े जुटायें हैं।

कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। हमारे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। गोठान के नाम पर चल रहे गोरखधंधे में कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक पंचायतों/सरपंचों के अधिकार पर ही डाका डाला गया है। विभिन्न मदों में पंचायतों के विकास के लिए आयी राशि को सरपंचों से छीन कर सीधे उसे अनेक बहानों के साथ बंदरबांट कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि विगत 20 मई से चलाए गए एक महीने के प्रदेशव्यापी इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण करने पर यह पाया कि गोठानों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था, गोबर खरीदी बिक्री की व्यवस्था, व गोबर से वर्मी खाद बनाने की व्यवस्था आदि सभी दावे केवल झूठ के पुलिंदे और कागजी हैं।

प्रदेश के वन्य क्षेत्र जैसे सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा के इलाकों से लेकर बस्तर तक में अधिकांश स्थानों पर गौठानों में एक भी गाय नहीं रही हैं। अधिकारियों के आने पर यहां गाय को इकट्ठा कर फोटोग्राफी करवा कर फिर गोठान खाली करवा दिए जाते हैं। गोठानों की स्थिति जर्जर है, तथा ज्यादातर गोठान दूर जंगल में हैं। चारा व पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गाय को गोठान में नहीं रखा जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button