छत्तीसगढ़

शहीद पंकज विक्रम वार्ड में भाजपा कांग्रेस आमने सामने, दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई जोरदार तकरार

रायपुर। विधानसभा चुनाव की चल रही वोटिंग के दौरान राजधानी रायपुर के शहीद पंकज विक्रम वार्ड में भाजपा, कांग्रेस के नेताओं की मतदान केंद्र के बाहर जबरदस्त तकरार और तीखी बहस हो गईं।
मामला कुछ इस तरह से बताया जा रहा है कि रायपुर सिविल लाइंस के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू को पार्टी द्वारा रिर्पोटिंग और मॉनिटरिंग करने का कार्य दिया गया था। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू मतदान केन्द्र के अंदर स्थिती का जायजा लेने मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे यह पता करने की कितने प्रतिशत वोटिंग अब तक हो चुकी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू के मतदान केन्द्र के अंदर जाने के नाम पर ही दोनों पार्टी भाजपा, कांग्रेस के नेताओं के बीच जिसमे भाजपा के सिविल लाइन्स मंडल अध्यक्ष मनीष साहू तथा शहीद पंकज विक्रम वार्ड के कांग्रेस जोन अध्यक्ष देवेंद्र यादव की आपसी में तीखी बहस छिड़ गई और पुलिस पर भी एकतरफा व्यवहार करने की बात बताई गईं।
दोनों नेताओं में हुई जमकर छींटाकशी से गहमा गहमी का माहौल बन गया और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। उक्त घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बीच बचाओ करने आना पड़ा और दोनों ही जनप्रतिनिधियों को समझाते हुए माहौल को शांत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button