क्राइम

तोंगपाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कोंटा से रायपुर परिवहन करते एक आरोपी रंगे हाथ

टीकमचंद जैन……तोंगपाल। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुकमा श्री किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निखिल कुमार रखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल श्री रजत नाग के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.04.2024 को थाना तोंगपाल पुलिस एवं एस.एस.टी टीम को मुखबीर की आसूचना मिलने पर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को कोंटा से रायपुर जाने वाली कांकेर रोडवेज बस क्रमाक सी.जी-19 VK-0144 में परिवहन करने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी कवरपाल पिता स्व. लीलु उम्र 38 वर्ष निवासी मनोली, थाना कुण्डली. जिला सोनीपत राज्य हरियाण को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो अपने पास रखे दो एल्युमिनियम डिब्बा में तथा एक प्लास्टिक झोला में कुल 50.899 कि.ग्रा मादक पादर्थ गांजा किमत लगभग 5,00,000 / (पांच लाख रुपये) गांजा परिवाहन कर रहा था। उक्त आरोपी पर थाना तोंगपाल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्याखिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तोंगपाल निरीक्षक संतोष सिंह के साथ सउनि. दुलेश्वर मानिकपुरी, बृजलाल गावड़े, तथा एस.एस.टी टीम प्रभारी शंकर लाल बघेल, प्र.आर. फागूराम वट्टी व आरक्षक रमेशा मरकाम अजय सिन्हा म व्यार कृतिता नाग सन्नम नागी की तिशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button