छत्तीसगढ़राजनीति

IYC ने ‘इंदिरा फेलोशिप’ के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति अभियान’ की घोषणा की

ज़ोहेब खान…….. रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल ‘शक्ति अभियान’ की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाना और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृति में की गई है।

 

शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को ‘हक, हिस्सेदारी और पहचान’ जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने समुदायों में स्थायी प्रभाव छोड़ सकें। यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस विचार पर आधारित है, जिसमें महिलाओं की राजनीति और राष्ट्र निर्माण में बराबर की भागीदारी पर जोर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं से इस क्रांति में शामिल होने का आह्वान किया है।

 

इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 28 राज्यों और 350 ब्लॉकों में 4300 शक्ति क्लबों की स्थापना की जा चुकी है, जिनमें 31,000 से अधिक सदस्य हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है, ताकि सत्ता संरचनाओं में महिलाओं को 50% हिस्सेदारी मिल सके।

 

इस अभियान का पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पीसीसी प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, प्रदेश सचिव अमिताभ घोष, आशिक कुजूर, इंदिरा फेलोज अभिलाषा पोयम, सरिता मल्होत्रा, लिली श्रीवास, प्रियंका उपाध्याय, बसंती साहू, और प्रीति मांझी उपस्थित रहे।

 

यह अभियान महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा, और देश की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button