मुख्य समाचारराजनीति

“1529 करोड़ का बजट… फिर भी डूबा रायपुर! जलभराव से परेशान जनता को मुआवजा दे सरकार – AAP”

ज़ोहेब खान…….रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में बारिश के बाद हुए जलभराव और अव्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि हर साल करोड़ों का बजट नगर निगम और पालिकाओं को नालियों की सफाई और जलभराव से निपटने के नाम पर दिया जाता है, फिर भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि हाल की बारिश ने रायपुर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। लोगों के घरों में पानी घुस गया, फर्नीचर खराब हो गए और मुख्य मार्गों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। बावजूद इसके ना कोई राहत है, ना मुआवजा। साहू ने कहा कि “नगर निगम की लापरवाही का खामियाज़ा जनता भुगत रही है, अब सरकार को पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।”

 

AAP के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी सूरज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम हर साल करोड़ों का बजट खर्च करता है लेकिन न तो नालियां साफ होती हैं और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था नजर आती है। उन्होंने कहा, “1529 करोड़ का बजट केवल शायरी और घोषणाओं में ही दिखाई देता है, ज़मीनी हकीकत में सिर्फ भ्रष्टाचार नज़र आता है।”

 

शेयर बाजार निवेश पर दोहरी नीति: सरकार खुद लगाए कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई, पर अफसर-कर्मियों को रोके – विजय झा

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात की बारिश ने शहर को समंदर में तब्दील कर दिया। कुशालपुर, डीडी नगर जैसे इलाकों में सड़कें डूब गईं, निचले इलाकों में पानी घरों तक घुस गया। लोग रात भर पानी निकालते रहे और नाराज होकर हाईवे तक जाम कर दिया।

 

रायपुर के होटल में युवती का ड्रग्स लेते वीडियो वायरल राजधानी में आसानी से फल-फूल रहा नशे का गोरखधंधा

AAP के अन्य नेताओं, आज़ीम खान, प्रदुमन शर्मा, सागर क्षीरसागर, संतोष कुशवाहा, पुनारद निषाद, मिथलेश साहू, नरेंद्र ठाकुर, शिव शर्मा, एकांत अग्रवाल, विनोद चंद्राकर, महेंद्र बिसेन ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही 4 जुलाई को इस समस्या को लेकर नगर निगम और जिला पंचायत को चेताया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

 

फर्जी रॉयल्टी पर्ची का मामला: खदान संचालक बचे, गाड़ी मालिक पर कार्रवाई — मानवाधिकार आयोग ने उठाए सवाल

नेताओं ने पूछा कि जब फंड दिया गया, तो ज़िम्मेदारी किसकी है? क्या निगम प्रशासन कमिश्नर पर कार्यवाही करेगा? क्या जनता अब सिर्फ प्रदर्शन करती रहेगी?

 

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार तेज़, प्रदेशभर में ज़ोनल बैठकों की तैयारी

AAP की मांग

घरों में घुसे पानी से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करे।

लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

भविष्य के लिए ठोस जल प्रबंधन योजना बनाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button