छत्तीसगढ़

गुरुवार को बालोद में धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।

जाहिद खान……..बालोद। गुरुवार को बालोद में धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान प्रज्ञा बुद्ध विहार समिति द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक से होते हुए घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, मधु चौक होते हुए शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बच्चे भगवान बुद्ध बने नजर आए। समाज के राजेंद्र कानेकर ने बताया कि सुबह 9 बजे भवन में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी समाज प्रमुख उपस्थित हुए। सभी ने अपने उद्बोधन में भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भगवान बुद्ध दया, करुणा और परोपकार की शिक्षा जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।आज के दिन उनके उपदेशों को स्मरण किया जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। कार्यक्रम के दौरान वामन राव वानखेड़े, डॉ. ऐश्वर्य विमल महेश्वर, डॉ. चेतना महेश्वर, राजेन्द्र कानेकर, प्यारे लाल बोरकर, दिनेश सुखदेवे, राजेश घोड़ेसवार, एमके ठावरे, विवेक सुखदेवे, आदर्श निकोशे, प्रतीक किरपोड़े, विवेक रामटेके, केके रामटेके, राजेश महेश्वर, शैल महेश्वर, रेखा निकोशे मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button