देश

Chandrayaan-3: चांद पर रोवर प्रज्ञान ने किया मूनडांस! सामने आया वीडियो, देखें

चांद की सतह पर उतरने के बाद हर दिन विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान नई-नई जानकारियां इसरो को भेज रहे हैं। इसी बीच लैंडर विक्रम ने चांद की सतह से इसरो को रोवर प्रज्ञान की मजेदार वीडियो भेजा है। वीडियो में प्रज्ञान रोवर सेफ रूट की तलाश में 360 डिग्री घूमता नजर आ रहा, वीडियो के देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे वह चांद की सतह पर डांस कर रहा है।

इसरो ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सुरक्षित रास्ते की तरफ मुड़ते हुए रोवर प्रज्ञान का वीडियो लैंडर विक्रम ने रिकॉर्ड किया है। ऐसा लग रहा है जैसे एक बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा है और उसकी मां उसे प्यार से खेलते हुए देख रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button