Uncategorised

पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के ऊपर बलवा का केस दर्ज होने पर बालोद संजारी विधायकी संगीत भैय्या राम सिन्हा थाने मे धराने मे बैठी

जाहिद खान ………बालोद।पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा द्वारा गुरुर में अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का विरोध करने के दौरान विवाद हुआ था जिसके चलते भैयाराम सिन्हा के खिलाफ गुरुर थाने में बलवा का केस दर्ज किया गया है।पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है।
कुछ दिन पूर्व गुरुर नगर के निर्माणाधीन कॉम्लेक्स को तोड़ने के समय भाजपा पार्षद के घर जाकर कुछ महिलाओं द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।
पूर्व कांग्रेस विधायक भैयाराम सिन्हा और उनकी पत्नी संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का विरोध कर रहे थे इसी दौरान विवाद हुआ था जिसके खिलाफ गुरुर थाने में बलवा का केस दर्ज किया गया है। धमकी के मामले पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर गुरुर पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट, बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को गुरुर पुलिस ने विवेचना के दौरान सहयोग करने नोटिस जारी किया। भविष्य में कोई अपराध न करने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने, मामले में तथ्यों से परिचित किसी को धमकी या प्रलोभन न देने, जांच में सहयोग करने नोटिस के माध्यम से गुरुर पुलिस ने पूर्व विधायक को निर्देश दिए हैं।


बीते दिनों गुरुर नगर में अवैध रूप से बनाये जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अतिक्रमण बताकर प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा था। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने लॉ इन आर्डर बिड़गने की स्तिथि में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था वही महिला पार्षद को घर मे घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया था।
इसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यानी अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही अब पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button