होली पर्व पर कुछ लोगों को लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया।

जाहिद खान…..बालोद।होली पर्व पर कुछ लोगों को लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया। जिले में 25 व 26 मार्च को 19 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 21 लोग घायल हुए।होली पर्व पर कुछ लोगों की लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया। जिले में 25 व 26 मार्च को 19 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 21 लोग घायल हुए। इसमें से 14 लोग रेफर किए गए। दो लोगों की मौत हुई है।
पुलिस व संजीवनी 108 टीम के मुताबिक कुछ मामले को छोड़ अधिकतर मामले में शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आया है। होली की मस्ती व लापरवाही इन घटनाओं का करण बन गया।25 मार्च के दिन ग्राम सलहईटोला के पास शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार जारी है। एक ही मोटरसाइकिल में चार लोग सवार थे, जिसमें यशवंत की मौत हो गई। ये लोग कोटगांव से सलहईटोला जा रहे थे। 26 मार्च को 12.30 बजे मोटरसाइकिल व कार में भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल चालक किशोर कुमार घायल हो गया। किशोर अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी गुंडरदेही आया था। सब्जी लेकर डगनिया जा रहा था। तभी कचांदुर के पास कार से टक्कर हो गई। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया है।जिले में दो दिन में अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना हुई। इन दुर्घटनाओं में घायलों का इलाज चल रहा है।