आज भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस नेता चरण दास महंत पर कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग

निरज जैन…….तिल्दा नेवरा। आज भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस नेता चरण दास महंत पर कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की।
गत दिनों राजनांदगांव की सभा के अपने भाषण में कांग्रेस नेता चरणदास महंत द्वारा देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सिर पर डंडा मारने की टिप्पणी की थी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है, महंत के भाषण से नाराज भाजपाइयों ने आज दीनदयाल उपाध्याय चौक से नारेबाजी करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर थाना की ओर रुख किया।
मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता चरण दास महान के विरुद्ध कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल,
सुदेश जैन, सूरज नारायण शर्मा, लक्ष्मी चांद नागवानी, भाजपा नेता दीपक शर्मा, पोषण वर्मा, विकास कोटवानी, सुखदेव वर्मा, रिंकू रमेश अग्रवाल, रवि सेन, अरविंद वर्मा, खूबचंद वर्मा, पार्षद और भाजयुमो अध्यक्ष सतीश निषाद, राज कुमार गेंड्रे, ग्राम सिनोधा सरपंच लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, राज कुमार अग्रवाल, अनील शर्मा, मनोज निषाद,मनीष शर्मा, कृपाराम पटेल, सुरेश लखवानी, राजेश सेतपाल, मोहन साहू, रामबाबू केशरवानी, दिनेश पंजवानी, रजत केसरवानी, सागर पंजवानी, समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
👇👇👇👇👇👇👇
*जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कहा गया है, वह बात हमेशा पलटकर कांग्रेसियों पर गई है*