छत्तीसगढ़राजनीति

गोल्डन बुक में दर्ज होगा अनोखा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार रामायण वितरण करने का लक्ष्य…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में आज सांसद मोहन मंडावी रामचरित मानस ग्रन्थ (रामायण) का वितरण करेंगे। वहीं 51 हजार रामायण बाटने का लक्ष्य पूरा होगा। इसी के साथ ही इसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

रामायण वितरण कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी ने वर्ष 2002 से अब तक 48 हजार रामायण बाट चुके है। आज 3100 रामायण की और भेट लोगों को करने जा रहे है जो गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला है। सांसद मोहन मंडावी ने लोगों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। यह कार्यक्रम गुंडरदेही के जे एल एम इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास मैदान में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button