मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ : झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़……..दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। बताया गया कि वे पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे। आज सुबह 8:56 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की पुष्टि उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर की। उन्होंने लिखा,

“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

 

 

शिबू सोरेन को डेढ़ महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। वे किडनी से जुड़ी समस्याओं से भी पीड़ित थे और लम्बे समय से इलाजरत थे।

 

राजनीतिक सफरनामा:

शिबू सोरेन झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के एक बड़े जननायक रहे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और पिछले चार दशकों से पार्टी के सर्वमान्य नेता और संरक्षक बने रहे।
यूपीए-1 सरकार में वे कोयला मंत्री भी रहे, लेकिन चिरूडीह हत्याकांड का नाम सामने आने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

 

उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा को झारखंड के आदिवासी समुदाय के हक की लड़ाई का प्रतीक माना जाता है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।

 

हमें जूती समझा, प्राइवेट पार्ट्स को टच किया’, ननों की रिहाई के बाद आदिवासी लड़कियों का सनसनीखेज खुलासा – बजरंग दल पर गैंगरेप की धमकी और जातीय अपमान के आरोप

राज्यभर में शोक की लहर

शिबू सोरेन के निधन की खबर फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। झारखंड सरकार जल्द ही राजकीय शोक की घोषणा कर सकती है।

 

“प्रभादेवी हाई-राइज़ में अवैध Blinkit गोदाम पर सिविक ग्रुप का एक्शन – बीएमसी को भेजा कानूनी नोटिस”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button