बालोद जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा आदान सहायता राशि वितरण समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन मगलवार को

बालोद जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा आदान सहायता राशि वितरण समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन मगलवार को
बालोद। आदान सहायता राशि वितरण समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन मगलवार को बालोद जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे एवं विशिष्ठ अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी शामिल रहेंगे। इस दौरान कई अन्य मंत्री, सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे। बालोद जिला मुख्यालय में होने जा रहे इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए अपर संचालक कृषि ने प्रदेश के पांचों सम्भाग के सयुंक्त संचालक कृषि एवं सभी जिले के उप संचालक को पत्र लिख बालोद जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किये जाने और तैयारियों को लेकर दिशा निर्देशित किया है। रविवार को सयुंक्त संचालक कृषि राजेश राठौर, अपर संचालक दुर्ग सीबी लांडेखर ने आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश भर के 24 लाख 72 हजार 440 किसानों को मिलने वाली अंतर की राप्ति से उनके चेहरे खिल गए हैं। बता दे कि प्रदेश में इस खरीफवर्ष 2023-24 में 14 करोड़ 49 लाख 20 हजार 963 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वही बालोद जिले में उन्नति योजना के अंतर्गत एक लाख 49 हजार 160 किसानों के खाते में अंतर की राशि 681 करोड़ 96 लाख 85 हजार 482 रुपये आएगी। जिले में इस खरीफवर्ष 2023-24 में रिकार्ड धान कि खरीदी हुई है। एक लाख 49 हजार 160 किसानों ने 74 लाख 87 हजार 146 क्विंटल धान बेचा है। जिसमें मोटा धान 29 लाख 16 हजार 40 क्विंटल, पतला धान 23 लाख 1 हजार 370.80 क्विंटल और सरना धान 22 लाख 69 हजार 736 क्विंटल हैं। मोटा एवं सरना धान की कीमत प्रति क्विंटल 2 हजार 183 और पतला धान प्रति क्विंटल 2 हजार 203 किसानों के खाते में धान बेचने के उपरांत ही सीधे खाते में अंतरित कर दी गई है। कुल 1639 करोड़ 4 लाख 68 हजार 880 रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं। अब जो अंतर की राशि है, मोटा एवं सरना धान की 917 रुपये प्रति क्विंटल और पतला धान की 897 रुपये प्रति विवंटल के हिसाब से किसानों के खाते में 12 मार्च को हस्तान्तरित की जाएगी।राज्य सरकार ने मोदी गारंटी कार्ड में धान खरीदी में 3100 रुपए समर्थन मूल्य की घोषणा की थी। इस समय केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। अतिरिक्त राष्टि को किसानों को दिए जाने के लिये विष्णु देव सरकार ने कृषक उन्नति योजना लागू की हैं। यह योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किसान न्याय योजना के रोड मैप पर ही बनी है। लेकिन कृषक उन्नति योजना में किसानों को चार किश्तों में नहीं बल्कि एक मुश्त भुगतान होना है। इसी योजना के तहत विष्णु देव साय सरकार अंतर की राशि किसानों को देने जा रही है।