
भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश यात्रा राजनांदगांव जिले से होते हुए बालोद जिले में आगमन हुआ
बालोद।भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश यात्रा राजनांदगांव जिले से होते हुए बालोद जिले में आगमन हुआ। दल्ली राजहरा के बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओं ने मानपुर चौक पर स्वागत किया। उसके बाद मानपुर से वाहन रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए अंबेडकर मेमोरियल हॉल में अस्थि दर्शन के लिए रखा गया। नागपुर से आए धम्माचारी अमृत सिद्धि के द्वारा धम्म देशना दिया गया। अस्थि कलश यात्रा के साथ अमृत रत्न, शेखर बौद्ध, आर्य दिव्य, विवेक धम्म, अक्षय वज्र धम्म मित्र संघप्रिय, पीजी. बौद्ध, संजय बौद्ध, संघमित्रा, के. के. सॉनटेके शामिल हुए।भीमराव अंबेडकर के अस्थि दर्शन बौद्ध समाज एवं राजहरा के प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम सम्यक बौद्ध महासभा महाप्रज्ञा बुद्ध विहार छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज के तत्वाधान में संपन्न किया गया। मंच संचालन दिलीप सुखदेवे ने किया। इस अवसर पर अशोक बांबेश्वर, भीमराव भैसारे, फेरूलाल बंबेश्वर, हेमंत कांडे, दिलीप मेश्राम, बीएल बौद्ध, त्रिभुवन बौद्ध, पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, कांशीराम निषाद, विजय जोगदंड, हीरालाल पवार, सुदामा शर्मा, ओमप्रकाश रामटेके, सुरेंद्र मेश्राम, ईश्वर खोबरागड़े, सुबोध कांबले, गोरे लाल बांबेश्वर, गोवर्धन रंगारी, रमेश भगत, ईश्वर खोबरागड़े, विपिन करवाड़े, केके बांबेश्वर, रोशन पाटिल, गोवर्धन रंगारी, संतोष मेश्राम, सुनील गोटे, बिसन कांडे, सुरेश कांबले, तरुण बोरकर, संजय सवालकर, अरुण उइके शामिल हुए।