
ज़ोहेब खान………रायपुर। रायपुर क्राइम ब्रांच ने गोपनीय ऑपरेशन चलाते हुए झारखंड के कुख्यात सूजीत गैंग के फरार सदस्य विक्की वर्मा उर्फ शशांक (डेविल) को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में रंगदारी और फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए की गई थी।
खनिज माफियाओं पर बड़ी चोट: खनिज विभाग ने पकड़ी 12 अवैध परिवहन वाहन
फायरिंग और रंगदारी में शामिल विक्की वर्मा पर ये थीं धाराएं
झारखंड पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 189/24 के तहत विभिन्न धाराएं जैसे 109, 118, 308, और 27 आर्म्स एक्ट लगाई हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
कैसे दबोचा गया आरोपी?
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की गुप्त लोकेशन का पता लगाकर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी को झारखंड पुलिस को सौंपने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नाम: विक्की वर्मा उर्फ शशांक (डेविल)
पिता का नाम: राम लखन वर्मा
आयु: 32 वर्ष
पता: वेद नारायण लेन, कव्हरी रोड, रांची, झारखंड
पुलिस की सतर्कता का नतीजा
रायपुर पुलिस की सतर्कता और झारखंड पुलिस के साथ समन्वय ने एक और बड़े अपराधी को कानून के शिकंजे में लाकर खड़ा कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से झारखंड में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।