छत्तीसगढ़राजनीति

बालोद में भाजपा का परचम, कांग्रेस का सफाया! नगर निकाय चुनाव में 10 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत

जाहिद खान……..बालोद। जिले के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी। जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में भाजपा ने परचम लहराया, जबकि एक नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

 

बालोद नगर पालिका में भाजपा की धमाकेदार जीत

बालोद नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने 3,474 मतों से कांग्रेस की पद्मनी नन्नू साहू को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

प्रतिभा चौधरी (भाजपा) – 9,285 मत

पद्मनी नन्नू साहू (कांग्रेस) – 5,811 मत

रानी मनोज गौर – 122 मत

मंजू शर्मा – 162 मत

10 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा, भगवा लहर में बहा विपक्ष

बालोद नगर पालिका कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन इस बार भाजपा की आंधी में कांग्रेस का किला ढह गया। 10 साल बाद नगर पालिका में भाजपा ने सत्ता पर कब्जा जमाया, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

बालोद जिले में भाजपा का परचम, निर्दलीय ने भी चौंकाया

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष: प्रतिभा चौधरी (भाजपा)

दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष: तोरण साहू (भाजपा)

गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष: प्रदीप साहू (भाजपा)

गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष: प्रमोद जैन (भाजपा)

डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष: लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम (भाजपा)

चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष: कुंती देवांगन (भाजपा)

डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष: मोहतींन चोरका (भाजपा)

अर्जुंदा नगर पंचायत अध्यक्ष: प्रणेश जैन (निर्दलीय)

बालोद नगर पालिका परिषद के विजयी पार्षद

भाजपा – 10 | कांग्रेस – 8 | निर्दलीय – 2

🔹 भाजपा पार्षद:

कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव।

🔹 कांग्रेस पार्षद:

किरण चंद्र हस साहू, सतीश यादव, सुनील मारेकर, रीता सोनी, निर्देश पटेल, सुमित शर्मा, विनोद बंटी शर्मा, कमिशुद्दीन कल्लू भैया।

🔹 निर्दलीय पार्षद:

पुष्पा ईश्वर साहू, क्रांति तरुण साहू।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, कांग्रेस में निराशा

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस के लिए यह चुनाव बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि उसका गढ़ कहे जाने वाले बालोद में अब कमल खिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button