देशमुख्य समाचार
वीर शिवाजी वार्ड में शान से लहराया तिरंगा, कांग्रेसजनों ने लिया देशसेवा का संकल्प

नरेंद्र बंजारे………रायपुर। नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 स्थित भारत माता कॉम्प्लेक्स के पास स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।




