मुख्य समाचार
फ्लेक्स हटाने को लेकर गणेश पंडाल में खूनी संघर्ष! चाकू-पत्थर से हमला, कई घायल
रायपुर के पैशन बाड़ा में गणेश उत्सव के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, मौके पर मची अफरा-तफरी

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़……..रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पैशन बाड़ा स्थित सुलभ शौचालय के पास गणेश पंडाल में फ्लेक्स हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चाकू और पत्थर से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में हितेश समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम विवाद की शुरुआत कैसे हुई, फ्लेक्स हटाने को लेकर किस बात पर विवाद बढ़ा और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी जुटा रही है।
तिरुपति बालाजी मंदिर के बड़े अफसर के घर ACB का छापा, 2 किलो सोना और 6.5 किलो चांदी बरामद



