छत्तीसगढ़

कुसमी सब्जी मंडी का जर्जर शेड बना ‘मौत का साया’, AAP ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल पुनर्निर्माण की उठाई मांग

"हादसा होने से पहले जागे प्रशासन"— आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी, जनहानि होने पर प्रशासन होगा जिम्मेदार

Crime Chhattisgarh news…….कुसमी, बलरामपुर-रामानुजगंज। कुसमी की सब्जी मंडी में वर्षों पुराना जर्जर शेड अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। इस गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

दबाव के बाद जागा खाद्य विभाग: भाठागांव की नकली पनीर फैक्ट्री पर रेड, ‘सेटिंग’ के आरोपों से मचा हड़कंप

आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव (संगठन) एवं वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद सकील अंसारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सब्जी मंडी का शेड पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिए बाहर आ गए हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन सैकड़ों सब्जी विक्रेता एवं ग्राहक यहां आते हैं, जिससे जन-धन की हानि का खतरा लगातार बना हुआ है।

 

पार्टी ने मांग की है कि उप अभियंता से तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए, शेड को असुरक्षित घोषित कर व्यापारियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा जर्जर शेड को हटाकर नए पक्के शेड के निर्माण का प्रस्ताव आगामी पीआईसी अथवा सामान्य सभा में पारित कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

 

इस दौरान वरिष्ठ नेता अरमान मलिक और सक्रिय कार्यकर्ता सूर्यकांत जैसवाल भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने आवश्यक कदम नहीं उठाए और किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। पार्टी ने प्रशासन से बिना किसी देरी के ठोस कार्रवाई कर सब्जी विक्रेताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button