छत्तीसगढ़ज्योतिष-धर्म

श्रद्धा, भक्ति और भंडारे के साथ मलसाय तालाब में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन

नरेंद्र बंजारे……..रायपुर। मलसाय तालाब में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। पर्व के अवसर पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, जल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर अभिषेक किया तथा रुद्राभिषेक के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

 

आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण देखते ही बनता था। भजन-कीर्तन, शिव स्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

 

सोने की खदान का सपना दिखाकर 1.90 करोड़ की ठगी, वियतनाम भागने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर रायपुर पुलिस ने दबोचा

इस गरिमामय आयोजन में सर्वजीत सिंह ठाकुर, पवन सिन्हा, दुष्यंत ठाकुर, तोषेश साहू, जयंत ठेंगड़ी, शुभम ठाकुर, मिथुन घोष, दीपेश, विशाल एवं पूजा साहू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सराहनीय रही, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

 

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button