छत्तीसगढ़मुख्य समाचार
गांव के विकास पर उठे सवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले ग्रामीण; निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग
धोतीमांटोला पंचायत के विकास कार्यों और शासकीय राशि के खर्च की जांच की मांग, ग्रामीणों ने कहा- सामने आए पूरी हकीकत

नरेंद्र बंजारे…….रायपुर। ग्राम पंचायत धोतीमांटोला के ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, शासकीय राशि के उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं।
ग्रामीणों ने मांग की कि पंचायत में अब तक कराए गए सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही शासकीय मद से स्वीकृत राशि और उसके खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए, ताकि ग्रामीणों को यह जानकारी मिल सके कि गांव के विकास के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई और उसका उपयोग किन-किन कार्यों में किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित होना जरूरी है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, खर्च और योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन की जांच होने से पंचायत में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
पात्र हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ
ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी सांसद के सामने रखी। उनका कहना है कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचे।
फ्लेक्स हटाने को लेकर गणेश पंडाल में खूनी संघर्ष! चाकू-पत्थर से हमला, कई घायल
ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने की नहीं, बल्कि गांव के विकास में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास कायम करने की है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई और समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।
तिरुपति बालाजी मंदिर के बड़े अफसर के घर ACB का छापा, 2 किलो सोना और 6.5 किलो चांदी बरामद



