छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

राशनकार्डधारकों के लिए डबल खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में फरवरी में मिलेगा दो महीने का राशन एक साथ

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़………रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 82 लाख से अधिक राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए फरवरी 2026 में ही फरवरी और मार्च—दोनों महीनों का राशन एकमुश्त देने का फैसला किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत यह व्यवस्था लागू होगी, जिससे हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकान जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

 

खाद्य विभाग के निर्देशानुसार राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को फरवरी माह में ही उनकी पात्रता के अनुसार दो माह का सामान्य (नॉन-फोर्टिफाइड) चावल वितरित किया जाएगा। एक साथ आबंटन को देखते हुए सभी उचित मूल्य दुकानों को पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता कार्डधारियों को फरवरी माह की निर्धारित पात्रता के अनुसार फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा। इन हितग्राहियों के लिए फरवरी का नियमित आबंटन जारी कर दिया गया है।

 

डॉ. अंबेडकर पर जातिसूचक टिप्पणी: भिवंडी में बवाल, आरोपी पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

नमक, शक्कर और गुड़ भी मिलेगा

सामान्य एपीएल राशनकार्डधारियों को भी फरवरी माह का चावल निर्धारित मात्रा में दिया जाएगा। इसके साथ ही नमक, शक्कर और गुड़ का आबंटन भी फरवरी के लिए जारी किया गया है। खाद्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी सामग्री का वितरण पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जाए।

 

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री: सुनेत्रा पवार आज लेंगी शपथ, रचेंगी इतिहास

ई-पास मशीन से अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन

राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को ई-पास मशीन के माध्यम से अलग-अलग बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए AE-PDS सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। दुकानदारों को पहले से जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

पर्याप्त स्टॉक, सख्त निगरानी व्यवस्था

खाद्य विभाग ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के सभी गोदामों और राशन दुकानों में पर्याप्त स्टॉक पहुंचा दिया गया है। फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटने के आदेश दिए हैं और इसकी निगरानी के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई हैं।

सरकार के इस निर्णय से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और आने वाले महीनों में खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button