
ज़ोहेब खान………रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए नया इतिहास रचते हुए बोदरी नगर पालिका में शानदार जीत दर्ज की गई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश महासचिव (संगठन) जसबीर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने विजयी अध्यक्ष और पार्षदों से भेंट की।
बोदरी नगर पालिका में AAP की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी। इसके अलावा वार्ड 07 से भावना आशीष खत्री, वार्ड 08 से श्याम आर्या गुड्डू, वार्ड 13 से डॉली दीपक जलवानी और वार्ड 14 से विजय वर्मा ने भी पार्षद पद पर जीत दर्ज की।
इस मुलाकात में प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ल, सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रभारी सूरज उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, वीरेन्द्र पवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिसेन, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर, लोकसभा कोषाध्यक्ष नवनीत नंदे, उपाध्यक्ष मनीष सारथी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वार्ड 26 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, अशगरी बेगम ने 890 वोटों से मारी बाजी
AAP की इस जीत ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नए समीकरण गढ़ दिए हैं और पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारी अब गंभीरता से काम कर रहे हैं।