छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास के निधन पर जताया शोक, जीवन को बताया त्याग और सिद्धांतों की मिसाल

ज़ोहेब खान…….रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पूर्व राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में श्री देव ने कहा कि स्वर्गीय श्रीगोपाल व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे संघ-परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे।

 

श्री देव ने व्यास परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्व. व्यास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक अधिष्ठान को आत्मसात कर जीवन भर राष्ट्र सेवा का कार्य किया। राज्यसभा सांसद रहते हुए उनकी सादगी और मर्यादा का आदर्श सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्व. व्यास की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button