ग्राम चौरेल के खेत में बोरगहन निवासी अजय ठाकुर (42 वर्ष) की लाश मिली

ग्राम चौरेल के खेत में बोरगहन निवासी अजय ठाकुर (42 वर्ष) की लाश मिली
बालोद। शनिवार को सुबह 8 बजे ग्राम चौरेल के खेत में बोरगहन निवासी अजय ठाकुर (42 वर्ष) की लाश मिली। पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बोरगहन से चौरेल की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। युवक की मौत कैसे हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।अर्जुन्दा टीआई मनीष शेण्डे ने बताया कि सुबह 9 बजे चौरेल क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना मिली। देर शाम मृतक के बारे में जानकारी मिली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया है कि पिछले 3-4 दिन से चौरेल क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहा था। मानसिक स्थिति सही नहीं थी। ऐसी जानकारी मिली है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का एक बेटा व एक बेटी है। वह ग्राम पंचायत की पंच मीना बाई के पति थे। घर से 4-5 दिन से लापता थे। पुलिस के अनुसार जब मौके पर पहुंचे तो युवक पैंट, शर्ट नहीं पहना था।