जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोलिहामार में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

जाहिद खान…….बालोद।जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोलिहामार में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कई पंचों और पूर्व पंचों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया। इस मौके पर वहां के सरपंच लेखक चतुर्वेदी ने कहा कि अटल जी का एक सपना था कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य बने। वह सपना साकार हुआ। इसी क्रम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। आगे भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सब मिलकर एक साथ कार्य करेंगे। ऐसा सभी मिलकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया गया है। हम सब साथ हैं। कई कांग्रेसी बीजेपी में प्रवेश किए हैं उन्हें भी मैं धन्यवाद देता हूं। जिन्हें गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया गया और उनका सम्मान किया गया। स्थापना दिवस पर कोलिहामार में सरपंच लेखक चतुर्वेदी के साथ कुछ वर्तमान पंच कुछ पूर्व पंचों ने बीजेपी में प्रवेश किया। कोलिहामार में लगातार भाजपा में प्रवेश जारी है।झामेश्वरी हिरवानी,कमलेश आडिल ,बलराम नेताम, परमेंद्र मांडवी, रामबाई यादव, मिथिलेश साहू, बसंती महामाल्ला,पूर्णिमा ,धूनिया बाई साहू, तिलेश्वरी महामल्ला,नेहरू साहू, निलेश आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी बूथअध्यक्ष केसर गजपाल धनराज पटेल शक्ति केंद्र संयोजक हितेश्वर श्याम वरिष्ठ कार्यकर्ता रिखीराम यादव और मदन साहू के मध्य सभी ने भाजपा में प्रवेश किया।लेखक चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेसी सहित जनता भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। लोग भाजपा के जनकल्याण कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश राज में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपेक्षित और अपमानित हो रहे थे। कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ता था। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं था। कांग्रेस के विधायक सत्ता के नशे में चूर रहते थे। जिससे जनता और क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा था सिर्फ झूठा आश्वासन मिलता था। भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया। जिसके चलते सब हताश होकर अब भाजपा में आ रहे हैं।