
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा पर संचालन करने प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारी की घोषणा की
बालोद।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में चलाये जा रहे कार्यक्रम को पूरे छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा स्तर पर सफल संचालन करने प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारी की घोषणा जी है जिसमे प्रदेश महामंत्री शाहिद अहमद खान को मोदी मित्र कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी बालोद जिले दल्लीराजहरा से स्वाधीन जैन को अल्पसंख्यक समाज के लोगो का भाजपा प्रवेश प्रभारी बनाये जाने पर स्वाधीन जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, राम जी भारतीय, संजय श्रीवास्तव व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय व भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।