मुख्य समाचारराजनीति

सुलभ शौचालय” के पते पर मतदाता पंजीकरण!

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Crime Chhattisgarh News………मुंबई। बेलापुर विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुईनगर के सेक्टर-23 स्थित नई मुंबई मनपा के सुलभ शौचालय के पते पर एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया है।

मर्डर नहीं तो सुसाइड कर लो…” — आत्माओं के डर से 11वीं के छात्र ने फांसी लगाई!

 

इस हैरान कर देने वाली गड़बड़ी का खुलासा मनसे प्रवक्ता गजानन काले ने किया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी बेलापुर विधानसभा (संख्या 151) की आधिकारिक मतदाता सूची का हवाला देते हुए बताया कि मतदाता सूची क्रमांक 148 में क्रमांक 51 पर एक मतदाता का पता “सुलभ शौचालय” लिखा है।

काले ने कहा कि इस शौचालय में कोई व्यक्ति निवास नहीं करता, फिर भी उस पते पर मतदाता का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह न केवल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है बल्कि आयोग की विश्वसनीयता पर भी गहरा धब्बा है।

गजानन काले ने इस संबंध में बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को शिकायत सौंपी है और पूरे मामले की तुरंत जांच की मांग की है।

राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव कई वर्षों से विभिन्न कारणों से टलते आ रहे हैं, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जनवरी 2026 तक चुनाव कराने के निर्देश के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मतदाता सूची में सामने आई यह चूक अब प्रशासनिक गलती से ज्यादा एक संवेदनशील चुनावी मुद्दा बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button