छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री, 100 से अधिक लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन

ज़ोहेब खान………रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता ने सियासी हलचल मचा दी है। आज रायपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रायपुर जिला उपाध्यक्ष राजा गुरुंग के नेतृत्व में 100 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाकर विधिवत रूप से शामिल किया और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाया।

 

इस अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड (वार्ड क्र. 19) के कार्यकर्ताओं ने वार्ड के लोकप्रिय निवासी भीमसेन देवांगन को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी। अज़ीम खान ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी योग्य और कर्मठ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: कर्मचारियों के भत्तों में तगड़ी बढ़ोतरी, लाखों लाभान्वित

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अज़ीम खान ने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता अब पारंपरिक राष्ट्रीय पार्टियों के खोखले वादों और कमजोर कार्यशैली से उकता चुकी है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के शानदार काम से प्रभावित होकर जनता अब छत्तीसगढ़ में भी बदलाव चाहती है। इस बार के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन मिलने जा रहा है।”

ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार: कवासी लखमा को निशाना बनाना भाजपा की साजिश

 

अज़ीम खान ने कहा कि आम जनता अब एक ईमानदार और विकासशील सरकार की उम्मीद कर रही है, और आम आदमी पार्टी ही वह विकल्प है जो यह बदलाव ला सकती है।

शादी के डिजिटल निमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी का नया फॉर्मूला! सावधान रहें, हो सकती है भारी आर्थिक नुकसान

 

कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव एम एम हैदरी, जिला सचिव आर एस ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजा गुरुंग, भीमसेन देवांगन, रविंद्र गिरी, श्रीधर छत्री, लक्ष्मी तांडी और मेघनाथ पोर्ते समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस सदस्यता अभियान को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। जनता का यह भरोसा आगामी नगर निगम चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button