क्राइमछत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट खाली, बम स्क्वॉड तैनात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़…….राजनांदगांव। जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं।

 

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

 

देश की अर्थव्यवस्था पर हमला! बांग्लादेश बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का ज़हर, ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान और ई-मेल की तकनीकी जांच जारी है।
स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

 

राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहा था अवैध निर्माण, आयुक्त के हस्तक्षेप से निगम की नींद टूटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button