प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रचारक प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया

जाहिद खान……बालोद। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को बालोद ब्लाक के ग्राम हथौद पहुंचे , जहां उन्होंने आगामी 21 अप्रैल को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।
व्यवस्थाओं को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण दुबे, बालोद ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला महामंत्री रत्तीराम कोसमा, डा. किशोर, शादिक अली, डा. महमल्ला, अंचल
साहू, कमलेश श्रीवास्तव सहित क्षेत्र तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि बीते पांच माह में प्रियंका गांधी का दूसरी बार बालोद दौरा है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 6-7 नवंबर को प्रियंका गांधी संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम जुंगेरा पहुंची थीं, ठीक पांच माह बाद लोकसभा चुनाव पर संजारी बालोद विधानसभा अंतर्गत ब्द ग्राम हथौद के मैदान में 21 अप्रैल को . उनका आगमन होने जा रहा है, जहां वे वजनसभा को संबोधित करेंगी। कांकेर लोकसभा भाजपा का गढ़ होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह लोकसभा कांग्रेस के लिए बहुत ही अच्छा है। हालाकि हम 1995 से नहीं जीत पाए। विधानसभा का रिजल्ट लोकसभा से अलग रहता है। इस समय सिर्फ कांकेर ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता चाह रही है कि अब देश में बदलाव करना है। छत्तीसगढ़ की जनता ये तीन महीने की सरकार से त्रस्त हो गई है और यहां की जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है और कांकेर लोकसभा हम जीतेंगे।