एक दिन की बारिश बानी बालोद के लिये मुसीबत, बारिश नें खोल कर रख दी शासन की पोल दिखने लगी बदहाली

जाहिद खाना…….बालोद। बालोद जिले में सोमवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश ने जिले में आफत आ गई। गुरुर, बालोद के कई नाले उफान पर है। तो कई गांव में पानी घुस गया है। कई गांवों से संपर्क भी कट गया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
तालाब नजर आने लगा बस स्टैंड

जिला मुख्यालय का नया बस स्टैंड तालाब नजर आ रहा है। यहां लगभग तीन फीट पानी भर गया। खड़ी गाडिय़ों के इंजन तक पानी आ गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बसों के आने जाने से उठ रही लहर के कारण स्कूटी गिर कर डूब गई। इधर जिले के प्रमुख जलाशयों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।जिला मुख्यालय का नया बस स्टैंड तालाब नजर आ रहा है। यहां लगभग तीन फीट पानी भर गया। खड़ी गाडिय़ों के इंजन तक पानी आ गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई
बारिश के कारण गुरुर ब्लॉक के 7 से अधिक स्कूलों में पानी घुस गया था, जिसके कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। बारिश से खेत खलिहानों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था।अब राहत नहीं बल्कि आफत बना बारिश का पानीदेखा जाए तो बीते तीन दिन से जिले में अच्छी बारिश हो रही है। अब बारिश राहत के बजाय आफत बन गई है। गांव से लेकर शहर व खेत से लेकर घरों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
नदी-नाले उफान पर आने से कई गांवों में भरा पानी
जिले के गुरुर तहसील में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। नदी नाले किनारे बसे गांवों में पानी भर गया। विकासखंड के खुंदनी, गगोरीपार, अकलवारा, डोटोपार सहित तीन अन्य गांव के स्कूलों में पानी भर गया। जिससे यहां छुट्टी दे दी गई। जिला शिक्षा विभाग ने कहा कि जहां जर्जर भवन हैं और पानी भराव की स्थिति है, वहां स्कूल न लगाएं।
दो घर गिर गए।जिले के ग्राम मेढ़की व लाटाबोड़ में दो घर भरभरा कर गिर गए। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पीडि़त लोगों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।जिले के ग्राम कोड़ेवा में अकाशीय बिजली घर पर गिर गई, जिससे घर में छेद हो गया। घर के छत का प्लास्टर उखड़ गया। इस घटना से घर का पूरा बिजली सिस्टम जल गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।बारिश से स्कूल, सरकारी कार्यालयों में छाई वीरानीसुबह से तेज बारिश की वजह से स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम रही। साथ ही विभागीय काम कराने कम लोग पहुंचे।
नदी-नाले उफान पर जिले में अलर्ट जारी
लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के बाढ़ आपदा नियंत्रण विभाग ने नदी-नाले किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही गांव के प्रमुख, सरपंच, कोटवाल को पल-पल की जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में अब तक इस मानसून सीजन में 510.8 मिमी बारिश हो चुकी है। सोमवार को मौसम विभाग ने औसत 45.5 मिमी बारिश दर्ज की है। अर्जुंदा तहसील में 89.9 मिमी, गुरुर में 56, गुंडरदेही 53.7 व डौंडी तहसील में 50.7 मिमी बारिश दर्ज की है।



