छत्तीसगढ़

नगर पालिका बालोद के नए सीएमओ सौरभ शर्मा होंगे

नगर पालिका बालोद के नए सीएमओ सौरभ शर्मा होंगे

बालोद।नगर पालिका बालोद के नए सीएमओ सौरभ शर्मा होंगे। जो वर्तमान में राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी है। वहीं वर्तमान पदस्थ सीएमओ सुनील अग्रहरि को राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह दल्लीराजहरा नगर पालिका के नए सीएमओ रामाकांत साहू होंगे। जो वर्तमान में नपानि भिलाई के उपायुक्त है। वहीं वर्तमान में पदस्थ सीएमओ शीतल चंद्रवंशी का तबादला नगर पंचायत समोदा किया गया है।इसी तरह नगर पालिका डोंगरगढ़ के प्रभारी सीएमओ को गुंडरदेही नगर पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। गुंडरदेही में पदस्थ चंद्रकांत शर्मा को डोंगरगढ़ का प्रभार दिया गया है। पलारी में पदस्थ लेखापाल बसंत कुमार लोन्हारे को नगर पंचायत डौंडी में मूल पद पर वापस भेजा गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकाय में पदस्थ 60 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिसमें बालोद जिले के चार निकाय भी प्रभावित हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button