अंडरवर्ल्ड का वारिस या धर्म का राही: क्या करता है दाऊद इब्राहिम का बेटा? जाने पूरी कहानी…….

ज़ोहेब खान
मुंबई की सड़कों पर एक समय था जब अंडरवर्ल्ड के बादशाहों का राज चलता था। जब ‘डी कंपनी’ के नाम से मशहूर दाऊद इब्राहिम का खौफ पूरे शहर में गूंजता था। लेकिन समय के साथ, इस माफिया साम्राज्य का सितारा भी धुंधला हो गया। अब जब दाऊद की उम्र ढल चुकी है और उसकी कहानी बीते युग की बात हो चली है, सबकी नजरें उसके बेटे, मोइन इब्राहिम पर टिक गई हैं।
क्या मोइन ने अपने पिता की कुख्यात विरासत संभाली या उसने एक अलग राह चुनी?
दाऊद इब्राहिम, जिसने 1993 के मुंबई धमाकों के बाद भारत छोड़ दिया था और फिलहाल कराची, पाकिस्तान में रह रहा है, अब 68 वर्ष का हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद उसकी जिंदगी के रहस्यों और परिवार से जुड़ी बातें हमेशा चर्चा में रहती हैं। उसका बेटा, जिसे मोइन कासकर के नाम से भी जाना जाता है, क्या वाकई अपने पिता की तरह अंडरवर्ल्ड का हिस्सा है?
*भाजपा सरकार पर कांग्रेस का निशाना: प्रदेश में भय का माहौल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल*
भाजपा सरकार पर कांग्रेस का निशाना: प्रदेश में भय का माहौल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
धर्म की राह पर मोइन का सफर:
सूत्रों के अनुसार, मोइन का झुकाव अपराध की दुनिया से बिल्कुल अलग है। दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने एक समय पुलिस को बताया कि दाऊद अपने बेटे को लेकर परेशान रहता है, क्योंकि मोइन को उसके कारोबार में कोई दिलचस्पी नहीं है। बल्कि, उसका ध्यान धर्म की ओर है। कहा जाता है कि मोइन मस्जिद में समय बिताना और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद करता है।
*कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के खिलाफ दुष्प्रचार: कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत*
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के खिलाफ दुष्प्रचार: कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत
सच्चाई या अफवाह: क्या मोइन है मौलाना?
2017 में खबरें आईं कि मोइन ने मौलाना की उपाधि ले ली है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन ये जरूर है कि दाऊद का बेटा एक साधारण धार्मिक जीवन जीने की कोशिश में है और अपने पिता के अंडरवर्ल्ड साम्राज्य से दूर रहना चाहता है।
तो, क्या मोइन इब्राहिम अपने पिता की तरह अंडरवर्ल्ड डॉन है? जवाब है – नहीं। उसकी दिलचस्पी अपराध की दुनिया में नहीं, बल्कि धर्म और शांति की ओर है।