क्राइम

लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

अफरोज ख्वाजा की सूचना पर भखारा पुलिस ने की जांच और चावल की जप्ती, पीडीएस चावल के स्रोत एवं परिवहन की निष्पक्ष जांच की मांग

क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज़…….रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर ईदगाह भाटा क्षेत्र में सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की कथित तौर पर ढुलाई वाहन क्रमांक CG-04-PK-6332 मे किए जाने का मामला सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा ने लाखे नगर ईदगाह भाटा के दुकानदार सोहेल खोखर के यहां से सरकारी पीडीएस का चावल लोड होकर धमतरी जिले की ओर ले जाए जाने की सूचना धमतरी जिले के भखारा थाना को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए चावल की जप्ती की कार्रवाई की।

सरकारी पीडीएस चावल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरित किया जाता है। ऐसे में यदि इस चावल का अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री या परिवहन किया जा रहा है, तो यह गंभीर जांच का विषय है। इस मामले में यह पता लगाया जाना जरूरी है कि संबंधित चावल कहां से आया, किसके माध्यम से लोड किया गया और उसे धमतरी ले जाने के पीछे क्या उद्देश्य था। मौके पर गाड़ी चालक के पास माल से संबंधित किसी तरह के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे

अफरोज ख्वाजा ने संबंधित मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी राशन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गरीबों के हक के राशन का दुरुपयोग न हो।

अब इस मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी। पुलिस और संबंधित खाद्य विभाग की जांच से ही स्पष्ट होगा कि जब्त चावल सरकारी पीडीएस का था या नहीं तथा उसके भंडारण और परिवहन में किसी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं। यदि अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button