राजनीति

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस को करारी शिकस्त!

विष्णुदेव साय के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर, 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा की विजय

ज़ोहेब खान…….रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा ने 10 में से 10 नगर निगम, 49 में से 35 नगर पालिकाएं और 114 में से 81 नगर पंचायतों पर परचम लहराया। इस जीत से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुशासन और विकास कार्यों को खुलकर समर्थन दिया है।

छत्तीसगढ़ में AAP की धमाकेदार एंट्री, नगरीय निकाय चुनावों में रचा इतिहास!

 

मुख्यमंत्री साय बोले – ‘जनता ने हमारे 13 महीनों के सुशासन को सराहा’

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा,
“यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। हमने जो कहा, वह किया और आगे भी करेंगे। मोदी जी की ‘गारंटी’ की तरह ही जनता ने ‘अटल विश्वास पत्र’ पर भी मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ और तेज़ी से विकास करेगी।”

रायपुर-बिलासपुर में ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का सफाया

रायपुर: भाजपा को 1,53,290 मतों से ऐतिहासिक जीत।

बिलासपुर: भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने 66,179 मतों से विजय पाई।

रायगढ़: चाय बेचने वाले भाजपा कार्यकर्ता जीवर्धन भाई को महापौर बनाकर जनता ने दिया सम्मान, 34,365 मतों से ऐतिहासिक जीत।

बालोद में भाजपा का परचम, कांग्रेस का सफाया! नगर निकाय चुनाव में 10 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत

 

कांग्रेस के खोखले दावों की पोल खुली, जनता ने पूरी तरह नकारा

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा,
“2018 में कांग्रेस ने 36 वादे किए थे, लेकिन पूरे 5 साल में कुछ नहीं किया। अब जनता उनकी झूठी राजनीति को समझ चुकी है। यही कारण है कि भूपेश बघेल को कांग्रेस ने महासचिव बना दिया, लेकिन उनके अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया।”

‘जो मेयर थे, उन्हें जनता ने पार्षद बनने लायक भी नहीं समझा’

मुख्यमंत्री साय ने कहा,

“पिछली कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर इनडायरेक्ट चुनाव प्रणाली लागू की थी। भाजपा सरकार ने जनता को उनका अधिकार लौटाया, और नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस के मेयर इस बार पार्षद भी नहीं बन पाए।”

मोदी गारंटी’ की तरह ‘अटल विश्वास पत्र’ होगा 100% लागू

भाजपा सरकार ने जनता से किए गए हर वादे को निभाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के लिए रिकॉर्ड धान खरीदी और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जैसे कदम जारी रहेंगे।

पंचायत चुनावों में भी लहराएगा भाजपा का परचम!

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी और विकास को नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया – ‘भाजपा की सरकार, विकास लगातार!’

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से यह साफ हो गया कि जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि विकास और सुशासन पर विश्वास करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय, प्रदेश के सुनहरे भविष्य की गारंटी है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button