भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बृजमोहन हैं : बृजमोहन अग्रवाल

नीरज लाहोटी…….तिल्दा नेवरा।
रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आज तिल्दा नेवरा पहुंचे, जहां साई मंदिर चौक नगर प्रवेश द्वार पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल के चुनावी शक्ति प्रदर्शन स्वागत से गद-गद हुए नेताओं ने मंडल संगठन की पीठ थपथपाई कहां ऐसा लगता है यहां हर घर में भाजपा कार्यकर्ता है।
भाजपा कार्यालय में बृजमोहन अग्रवाल ने हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपाइयों को संबोधित करते हुए भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के साथ अपने अपने बूथ में रिकार्ड मतदान करने की अपील की, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहां कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बृजमोहन अग्रवाल है, घर घर बृजमोहन बन कर जाएं, और अपनी उपलब्धि बताएं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहां कि कांग्रेस के पास ना ही कोई उपलब्धि हैं और ना ही विरोध करने के लिए कोई मुद्दा है, भ्रष्टाचार के दलदल में गोते खा रही कांग्रेस अब देश के लोकतंत्र के इस समर में अपने अंतिम पड़ाव पर है।
साथ ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम तैयार कर कार्य करने भी आव्हान किया, वहीं उन्होंने बूथ पर कैसे ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जाएं और मतदाताओं को कैसे अपने पक्ष में तैयार किया जाएं इसके लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए मोदी की गारंटी की बात कही एवं विधानसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की बात कहते हुए भाजपा को जनता की हितैषी सरकार करार दिया।
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सांसद सुनील सोनी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा आदि तिल्दा नेवरा पहुंचे, जहां सर्वप्रथम सांई मंदिर चौक के पास भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पार्षद रवि सेन पार्षद सतीश निषाद, के नेतृत्व में उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
यहां से विशाल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली निकाल शहर के प्रमुख मार्गो स्टेशन चौक, सिंधी कैंप, गांधी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय नेवरा पहुंचे। इस बिच जगह जगह विभिन्न समाज और व्यापारी संगठनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहब, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग आदि के द्वारा भी संबोधित किया गया। मंच संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिच्छा गुरु डहरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, डोगेंद्र नायक, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, दीपक शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, सूरज नारायण शर्मा, राम पंजवानी, अदिति बघमार, सुदेश जैन, पार्षद रवि सेन, राजकुमार गेंद्रे, श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा, सुधा चौबे, लुकराम बघेल, पोषण वर्मा, सतीश निषाद, विकास कोटवानी, मनोज निषाद, सौरभ जैन, गौरव गोलू अग्रवाल, अनिल शर्मा, यशवंत वर्मा, संदीप वर्मा, राजेश बंछोर, दिलीप शर्मा, लक्खू नागवानी, सुकदेव वर्मा, अरविंद वर्मा, अरूण अग्रवाल, मिनेश नायक, मनीष शर्मा, पूर्व महामंत्री भाजयुमो नीरज लाहोटी, पंकज यदु, आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा को बनाए जाने के बाद आज के कार्यक्रम में भाजपा के पुराने व जमीनी कार्यकर्ता भारी संख्या में नजर आए जिसकी चर्चा होती रही। साथ ही मंत्री अग्रवाल ने अपने स्वागत से अभियुक्त हुए, उन्होंने मोटर साइकिल रैली निकाल कर स्वागत की भारी प्रशंसा की। दर्जन भर से अधिक युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया, प्रवेश कार्यक्रम कार्यक्रम की व्यस्तता को देखते हुए काम किया गया।