देश

उत्तर प्रदेश 61 वर्ष के बाद भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी करेगा

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश 61 वर्षों के बाद भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी करेगा, जिसमें देश-विदेश के हजारों युवा एक साथ आएंगे। राज्य सरकार ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि एक सप्ताह का यह आयोजन 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के वृंदावन योजना में आयोजित किया जाएगा और 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस जम्बूरी की मेजबानी करेंगे, जिसके लिए 35,000 प्रतिभागियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त एक ‘गेटेड टेंट सिटी’ बनाई जा रही है। इस जम्बूरी में साहसिक खेल, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी, और इसका उद्देश्य युवा ऊर्जा को दिशा देना और अनुशासन, टीम वर्क, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के मूल्यों को स्थापित करते हुए वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देना है। भारत में पहला जम्बूरी 1953 में हैदराबाद में आयोजित किया गया था, जबकि उत्तर प्रदेश ने 1964 में प्रयागराज में चौथे संस्करण की मेजबानी की थी। सरकार ने कहा कि छह दशक बाद, राज्य फिर से इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button