देश

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से साल 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की गई थी। नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है। शताब्दी समारोह न केवल आरएसएस की ऐतिहासिक उपलब्धियों का सम्मान करता है बल्कि भारत की सांस्कृतिक यात्रा में इसके स्थायी योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी प्रकट करता है। आरएसएस राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए अनूठा जन-पोषित आंदोलन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button