क्राइमछत्तीसगढ़

NAN चावल घोटाला उजागर: गरीबों का राशन सीधे राइस मिलों में खपाया जा रहा, युवा कांग्रेस ने FIR और लाइसेंस रद्द करने की उठाई मांग

ज़ोहेब खान……..रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों के लिए आवंटित सरकारी चावल में बड़े घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नान (NAN) के चावल, जो राशन दुकानों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुँचने थे, उन्हें कथित तौर पर सीधे राइस मिलों को भेजा जा रहा है।

 

इस गंभीर आरोप को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव फहीम शेख और उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। नेताओं ने कहा कि पूरे मामले में नान के जिम्मेदार अधिकारियों, परिवहन ठेकेदारों और राइस मिल संचालकों की मिलीभगत साफ दिखाई देती है, जिसमें गरीबों के हक पर खुला डाका डाला जा रहा है।

 

युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच, सभी दोषियों पर तत्काल FIR दर्ज करने, संलिप्त राइस मिलों के लाइसेंस रद्द करने और सरकारी चावल को तुरंत राशन दुकानों तक पहुँचाने की मांग की है।

 

फहीम शेख और नवाज खान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस जनहित में सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस दौरान युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पंकज कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, आसिफ खान, जगदीश विश्वकर्मा, नवदीप रंगारे, शुभम, अखिल बागड़े, अक्षय, अभिनव साहू, कयामुद्दीन, धनंजय और गौरव शामिल थे।

 

जारीकर्ता:
फहीम शेख, प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस
नवाज खान, अध्यक्ष, उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button