क्राइम

असम पुलिस का कांस्टेबल प्याज चोरी करते पकड़ा गया, गिरफ्तार

Assam Police Constable : पूर्वोत्तर के असम में एक बड़ी घटना सामने आ रही है। असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने प्याज की चोरी की है। असम के धुबरी जिले में इसे पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार भी कर दिया गया है। आरोपी का नाम 50 वर्षीय शिवेश सेन गुप्ता है। पुलिस ने बताया है कि धुबरी शहर में एक गोदाम एक ट्रक खड़ा था। इसमें से पुलिस कांस्टेबल ने चुपके से एक थैले में प्याज निकाल ली। ऐसा करते समय यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

गोदाम मालिक मुबारक हुसैन और मायनाल हक ने इसकी शिकायत की और घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया। इसके साथ ही इस घटना का एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कार्रवाई करते हुए तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कांस्टेबल पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

असम में, प्याज की कीमत हाल ही में बढ़ी है और वर्तमान में 50 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है। अधिकारियों के अनुसार, यह संभव है कि डकैती का असली मकसद यह नहीं था। एक अधिकारी ने कहा, “चोरी तड़के करीब तीन बजे हुई। उस समय गोदाम में कोई नहीं था। शायद सेन गुप्ता ने लापरवाही से ऐसा किया और वह इस बात से अनजान था कि सीसीटीवी उन पर नजर रख रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button