क्राइम

इंसानियत को शर्मसार! दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां पर मध्य प्रदेश की तरह पेशाब कांड हुआ है। आरोप है कि यहां पर दबंगों ने एक महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर उसके ऊपर पेशाब कर दिया। इस घटना के बाद महिला गंभीर रुप से घायल है। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रह है। घटना पटना जिले के खुसरूपुर थाना इलाके की है। घटना के बाद महादलित टोला में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति ने एक वर्ष पूर्व गांव के ही प्रमोद सिंह से 1500 रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। उधार का पैसा नहीं चुकाने पर दबंगों ने दलित महिला की जमकर पिटाई की। आरोप है कि गांव के प्रमोद सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महादलित महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। पीड़िता ने दबंग के बेटे पर पेशाब करने का भी आरोप लगाया है। घायल महिला का खुसरूपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना शनिवार देर रात की है।

पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी से ब्याज पर 1500 रुपये लिए थे। ब्याज और मूलधन भी लौटा दिया। इसके बाद भी और पैसे बकाये होने की बात कही जा रही थी। पैसे नहीं देने पर गांव में नंगाकर घुमाने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच शनिवार देर रात दबंग अपने बेटे और सहयोगियों के साथ उसे जबरन अपने घर ले गए। वहां पर निर्वस्त्र कर लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसने अपने बेटे को पेशाब करने को कहा। पीड़िता ने कहा कि किसी तरह वह जान बचाकर भागी।

वहीं खुसरूपुर थानाध्यक्ष सियाराम यादव ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सियाराम यादव ने कहा कि पूरा मामला पैसे को लेकर है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button