राजनीति

चुनाव प्रचार के क्रम में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग गुरुवार को जिले डॉडी लोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में शामिल हुए।

जाहिद खान…..बालोद।चुनाव प्रचार के क्रम में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग गुरुवार को जिले डॉडी लोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने भोजराज नाग के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा भाजपा की सरकार में जो कहा जाता है वो किया जाता है आवास, किसानों को बोनस, महिला सम्मान राशि और आदिवासियों के लिए तेंदूपत्ता की अधिक मानदेय आगे भी करेंगे आदरणीय मोदी जी एवं केंद्र के सशक्त सहयोग से इसलिए इस बार उन्हें 400 से अधिक सीटें जीताकर प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हर महीने महतारियों को एक हजार रूपये देने का वादा था, जिसके अंतर्गत हमने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त जारी की उन्होंने कहा मैं यहाँ की माताओं- बहनों को बता देना चाहता हूँ कि अब पहले सप्ताह में नहीं, पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर देगी हमारी सरकार। वे यहाँ एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे उन्होंने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले की सारी हदें पार कर दी थी, शराब घोटाला किया, जिसके दो काउंटर थे, एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था।

भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का लगा आरोप

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता*

भूपेश बघेल को घेरते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महादेव सट्टा एप चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है, ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है. कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा एप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जी ने 10 साल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। मोदी सरकार सदैव गरीबों के लिए समर्पित रही है। मुख्यमंत्री बोले कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं, भव्य राम मंदिर के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ वासी खुश हैं और गौरवान्वित हैं. मोदी जी ने पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि उनको तौसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं फिर लगा भाजपा प्रवेश के लिए कांग्रेसियों का मेला आज की विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से बेहद उत्साहित दिखे।

एक हजार से ज्यादा काग्रेस कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

डौंडीलोहारा क्षेत्र के 30 सरपंचों के साथ हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं औरआम नागरिकों के भाजपा प्रवेश पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। यहाँ तक कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं। गौरतलब है कि अपने तूफानी चुनावी सभाओं के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अब तक एक हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाजपा प्रवेश किया है, अभी कल ही जगदलपुर की शहर सरकार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू अपने एमआईसी सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश कर गई और यहाँ नगरीय निकाय में भाजपा का परचम लहराने लगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 36 वादे किए थे जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में हमारे देश के गांव गरीब किसान मजदूर सभी वर्ग के सबका साथ सबका विकास सबका इत्तीसगढ़ विश्वास और सबका प्रयास किया है और मोदी जी वही तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को नीयों का प्रधानमंत्री बनाने लोगों से अपील की इस कर्तव्य दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण शाह भाजपा बनाएं, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा नेता यशवंत सभा में जैन, जिलाध्यक्ष पवन साहू, बलराम सियों के गुप्ता, संजय दुबे, मुकेश जैन, चिमन देशमुख, दिखे। पुनीत देशमुख, चेमन देशमुख महिला नेत्री के साथ शीतल नायक सहित तमाम नेता, और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button