क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी हेलू राम गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी हेलू राम गिरफ्तार

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 14.01.2024 को थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा  उरला क्षेत्रांतर्गत बी.एस.यू.पी. कॉलोनी के पास हेलु राम धु्रव निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा देशी शराब कीमती 2800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 23/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी 
हेलु राम धु्रव पिता स्व. बानदेव धु्रव उम्र 55 साल निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी उरला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button