वो चिट्ठी में क्या है..”, नीदरलैंड्स की अजब-गजब रणनीति को देखकर इरफान पठान भी चौंके, ऐसे किया रिएक्ट

साउथ अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड्स (South Africa vs Netherlands) ने वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा कारनामा कर दिया है. साउथ अफ्रीकी टीम नीदरलैंड्स से हार जाएगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था. लेकिन नीदलैंड्स ने वो कमाल किया जिसके लिए ही क्रिकेट को जाना जाता है. वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करके नीदरलैंड्स ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया. बता दें कि साउथ अफ्रीकी पारी के दौरान एक तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हुई जिसमें डच प्लेयर चिट्ठी पढ़-पढ़कर गेम चला रहे थे. यह कुछ ऐसा था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यही कारण है कि भारत पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इसपर रिएक्ट किया और नीदरलैंड्स से सवाल भी किया है कि आखिर में उस चिट्ठी में क्या है.
इरफान ने सोशस मीडिया मंच एक्स (X) पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “नीदरलैंड आपकी ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई..आप पूरे खेल के दौरान अनुशासन में रहे. खासकर गेंदबाजी में. वो चिट्ठी में क्या है???” इरफान के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह एक्ट खूब वायरल हुआ है.
वहीं, नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीकी को बारिश से प्रभावित मैच में 38 रन से हरा दिया. मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी की थी और 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए थे जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 207 रन ही बना सकी. नीदरलैड्स की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने शानदार पारी खेली और 78 रन बनाकर नाबाद रहे. एडवर्ड्स ने 69 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है, उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर अतिरिक्त रन (31) का रहा. साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई. उसकी तरफ से डेविड मिलर ने 43 और केशव महाराज ने 40 रन बनाए.



