देशराजनीति

आज मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म हो गए हैं। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान तीन दिसंबर को होगा। आज मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। न्यूज 18 के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार की वापसी हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान में भी भाजपा को 111 सीटें मिल सकती है। यानी कि अगली सरकार राजस्थान में बीजेपी बना सकती है।

न्यूज 18 के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में है। सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में 116 सीटें भाजपा जीत सकती है। इसके अलावा 111 पर कांग्रेस को जीत का अनुमान है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस 74 सीटों के साथ बाहर हो सकती है, जबकि भाजपा 111 सीटों के साथ बंपर बहुमत पाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रिपीट हो सकती है। यहां भाजपा को 39 सीटों पर संतोष करना होगा, जबकि कांग्रेस को 48 सीटें मिल सकती हैं और 3 अन्य के खाते में रहेंगी।

छत्तीसगढ़ के लिए भी न्यूज 18 का एग्जिट पोल सामने आ गया है। यहां पर भी बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर का अनुमान है। बीजेपी को छत्तीसगढ़ में 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 48 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है। अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में कुल विधानसभा की सीटें 90 हैं और बहुमत का आंकड़ा 46 का है। वहीं, मिजोरम में ZPM को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को सात सीट मिल सकती है।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 56 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा, बीआरएस दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है और 48 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, ओवैसी की एआईएमआईएम को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button